Central Railway ने Railway employees और pension beneficiaries के लिए HRMS में e-Pass/PTO की सुविधा से संबंधित महत्वपूर्ण guidelines जारी की हैं। दिनांक 13 अगस्त 2026 के इस आदेश में Railway Board के 29.05.2026, 15.07.2026 और 31.07.2026 के निर्देशों के आधार पर Retired Railway Employees, Family Pensioners/Widow Pass Holders तथा Serving Divyang Employees के लिए Pass/PTO प्राप्त करने की प्रक्रिया को स्पष्ट किया गया है।
आदेश के अनुसार eligible beneficiaries को उनकी सुविधा के अनुसार HRMS अथवा Manual System से Pass/PTO प्राप्त करने की अनुमति दी जा सकती है। जहां manual passes जारी किए जाते हैं, वहां printing facility, Helpdesk/Facilitation Centre आदि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि pensioners, family pensioners और Divyang employees को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
यह व्यवस्था 06 महीने बाद review की जानी है। साथ ही, यह relaxation उन pensioners/family pensioners पर लागू नहीं होगी जो पहले से HRMS के माध्यम से Pass प्राप्त कर रहे हैं, जिसमें वे कर्मचारी भी शामिल हैं जो service के दौरान HRMS से Pass ले रहे थे।
मुख्य बात
1. HRMS Pass/PTO:
Railway Board ने सभी employees और retirees के Pass को HRMS के माध्यम से generate करने की व्यवस्था की थी।
2. Manual Pass का विकल्प:
Retired employees, Family Pensioners तथा Serving Divyang Employees को उनकी सुविधा के अनुसार HRMS या Manual System में से विकल्प दिया जा सकता है।
3. Helpdesk/Facilitation Centre:
Manual Pass जारी करने वाले locations पर आवश्यक सुविधा और helpdesk/facilitation centre उपलब्ध कराने के निर्देश हैं।
4. Printing Facility:
Manual/pre-printed Pass जारी करने वाले Pass Issuing Centres में printing facility सुनिश्चित करनी है।
5. 6 महीने बाद Review:
यह व्यवस्था 06 months के बाद review की जाएगी।
6. महत्वपूर्ण अपवाद:
जो pensioners/family pensioners पहले से HRMS के माध्यम से Pass ले रहे हैं, उन पर यह relaxation लागू नहीं होगी।

